Platform Ticket Rules: अब बिना टिकट भी कर सकते हैं Train से यात्रा, Indian Railways ने बनाया ये खास नियम ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब आपको अचानक यात्रा करना पड़ जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि अब आप बिना रिजर्वेशन (Reservation Rules) भी यात्रा कर सकते हैं. पहले ऐसे समय के लिए बस तत्काल टिकट (Tatkal Ticket Booking Rules) का ही विकल्प था. लेकिन उसमें भी टिकट मिलना आसान नहीं होता. ऐसे में रेलवे आपको दे रहा है एक ऐसी सुविधा जिसके तहत अब आप बिना रिजर्वेशन भी यात्रा कर सकते हैं. प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा :- अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है और आपको ट्रेन से कहीं जाना है तो आप सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket Rules) लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं. आप बहुत ही आसानी से टिकट चेकर के पास जाकर टिकट बनवा सकते हैं. यह नियम (Indian Railways Rules) रेलवे ने ही बनाया है. इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेकर तुरंत TTE से संपर्क करना होगा. फिर TTE आपके गन्तव्य स्थल तक की टिकट बनाएगा. सीट खाली नहीं होने पर भी है विकल्प :- ट्रेन में सीट खाली नहीं होने पर T...