रानी लक्ष्मीबाई
* शिव मंदिर
नारूशंकर के काल में निर्मित यह शिव मंदिर मराठा व
प्रथम भारतीय संग्राम की वीरांगना थीं जानकार
रानी लक्ष्मीबाई
(जन्म: 19 नवम्बर 1828 )
(मृत्यु:18 जून 1858)
मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और 1857 की राज्य क्रांति की दिवतीये शहीद वीरांगना
(प्रथम शहीद वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी 20 मार्च 1858 हैं)
थीं । उन्होंने सिर्फ
29 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरांगना को प्राप्त हुई
बताया जाता है कि सिर पर
तलवार के वार से शहीद हुई थी लक्ष्मीबाई।
जीवनी : -
लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी में 19 नवम्बर 1828 को हुआ था। उनका बचपन का नाम मणिकर्णिका था लेकिन प्यार से उन्हें मनु कहा जाता था। उनकी माँ का नाम भागीरथीबाई और पिता का नाम मोरोपंत तांबे था। मोरोपंत एक मराठी थे और मराठा बाजीराव की सेवा में थे। माता भागीरथीबाई एक सुसंस्कृत, बुद्धिमान और धर्मनिष्ठ स्वभाव की थी तब उनकी माँ की मृत्यु हो गयी क्योंकि घर में मनु की देखभाल के लिये कोई नहीं था इसलिए पिता मनु को अपने साथ पेशवा बाजीराव द्वितीय के दरबार में ले जाने लगे। जहाँ चंचल और सुन्दर मनु को सब लोग उसे प्यार से 'छबीली' कहकर बुलाने लगे। मनु ने बचपन में शास्त्रों की शिक्षा के साथ शस्त्र की शिक्षा भी ली। सन् 1842 में उनका विवाह झाँसी के मराठा शासित राजा गंगाधर राव नेवालकर के साथ हुआ और वे झाँसी की रानी बनी विवाह के बाद उनका नाम लक्ष्मीबाई रखा गया। सितंबर 1851 में रानी लक्ष्मीबाई ने एक पुत्र को जन्म दिया। परन्तु चार महीने की उम्र में ही उसकी मृत्यु हो गयी। सन् 1853 में राजा गंगाधर राव का स्वास्थ्य बहुत अधिक बिगड़ जाने पर उन्हें दत्तक पुत्र लेने की सलाह दी गयी पुत्र गोद लेने के बाद 21 नवम्बर 1853 को राजा गंगाधर राव की मृत्यु हो गयी। दत्तक पुत्र का नाम दामोदर राव रखा गया।
बितानी राज ने अपनी राज्य हड़प नीति के तहत बालक दामोदर राव के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर कर दिया। हालांकि मुकदमे में बहुत बहस हुई. परन्तु इसे खारिज कर दिया गया। बितानी अधिकारियों ने राज्य का खजाना जब्त कर लिया और उनके पति के कर्ज को रानी के सालाना खर्च में से काटने का फरमान जारी कर दिया। इसके परिणाम स्वरूप रानी को झाँसी का किला छोड़कर झाँसी के रानीमहल में जाना पड़ा। पर रानी लक्ष्मीबाई ने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने हर हाल में झाँसी राज्य की रक्षा करने का निश्चय किया
1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को समर्पित भारत का डाकटिकट जिसमें लक्ष्मीबाई का है।
झाँसी 1857 के संग्राम का एक प्रमुख केन्द्र बन गया जहाँ हिंसा भड़क उठी रानी लक्ष्मीबाई ने झाँसी की सुरक्षा को सुदृढ़ करना शुरू कर दिया और एक स्वयंसेवक सेना का गठन प्रारम्भ किया। इस सेना में महिलाओं की भर्ती की गयी और उन्हें युद्ध का प्रशिक्षण दिया गया। साधारण जनता ने भी इस संग्राम में सहयोग दिया। झलकारी बाई जो लक्ष्मीबाई की हमशक्त थी को उसने अपनी सेना में प्रमुख स्थान दिया। (5)
1857 के सितम्बर तथा अक्टूबर के महीनों में पड़ोसी राज्य ओरछा तथा दतिया के राजाओं ने झाँसी पर आक्रमण कर दिया। रानी ने सफलतापूर्वक इसे विफल कर दिया। 1858 के जनवरी माह में ब्रितानी सेना ने झाँसी की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। और मार्च के महीने में शहर को घेर लिया। दो हफ्तों की लड़ाई के बाद ब्रितानी सेना ने शहर पर कब्जा कर लिया। परन्तु रानी दामोदर राव के साथ अंग्रेज़ों से बच कर भाग निकलने सफल हो गयी। रानी झाँसी से भाग कर कालपी पहुँची और तात्या टोपे से मिली
तात्या टोपे और रानी की संयुक्त सैनाओं ने ग्वालियर के विद्रोही सैनिकों की मदद से ग्वालियर के एक किले पर कब्जा कर लिया बाजीराव प्रथम के वंशज अली बहादुर द्वितीय ने भी रानी लक्ष्मीबाई का साथ दिया और रानी लक्ष्मीबाई ने उन्हें राखी भेजी थी इसलिए वह भी इस युद्ध में उनके साथ शामिल हुए। 18 जून 1858 को ग्वालियर के पास कोटा की सराय में बितानी सेना से लड़ते-लड़ते रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु हो गई। लड़ाई की रिपोर्ट में बितानी जनरल ह्यूरोज ने टिप्पणी की कि रानी लक्ष्मीबाई अपनी सुन्दरता, चालाकी और दृढता के लिये उल्लेखनीय तो थी ही, विद्रोही नेताओं में सबसे अधिक ख़तरनाक भी थी
चित्र दीर्घा
सुभद्रा कुमारी चौहान जी ने रानी लक्ष्मीबाई की वीरता से प्रभावित होकर उनके यश का गान करते हुए झांसी की रानी कविता की रचना की
यहाँ पर उसकी कुछ झलक
सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,
बूढे भारत में भी आई फिर से नयी जवानी थी,
गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी,
दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी।
चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झोंसी वाली रानी थी॥
कानपूर के नाना की, मुँहबोली बहन छबीली थी,
लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी.
नाना के सँग पढ़ती थी वह, नाना के सँग खेली थी,
वीर शिवाजी की गाथायें उसको याद ज़बानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥
लक्ष्मी थी या दुर्गा वह स्वयं वीरता की अवतार,
देख मराठे पुलकित होते उसकी तलवारों के वार,
नकली युद्ध-व्यूह की रचना और खेलना खूब शिकार,
सैन्य घेरना, दुर्ग तोड़ना ये थे उसके प्रिय खिलवाड़
महाराष्ट्र-कुल- देवी उसकी भी आराध्य भवानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी.
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥
अब आपको ले चलते है झाँसी की किले की वर्तमान की कुछ झलक :-
* कुदान स्थल (जम्पिंग स्पाट)
दो बुर्जियों के बीच स्थित यह वर्गाकार चबूतरा उस स्थल का प्रतीक माना जाता है, जहाँ से रानी अपने दत्तक पुत्र दामोदर राव को लेकर अपने घोड़े के साथ 4-5 -1858 की रात्रि किले से बाहर निकल गयीं थीं । प्राकृतिक हाल के सहारे एवं अपने अदम्य साहस के बल पर रानी किले से निकलकर कालपी, और वहाँ से ग्वालियर पहुंची जहाँ दुश्मन के साथ युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुई।
* शिव मंदिर
बुन्देल स्थापत्य शैली के मिश्रण का सुन्दर नमूना है।
रानी लक्ष्मीबाई यहाँ नियमित रूप से पूजा अर्चना के
लिये आती थीं। आज भी यह मन्दिर श्रद्धालुओं के
आकर्षण का केन्द्र है। मुख्य शिवलिंग ग्रेनाइट
पत्थर का बना है। शिवरात्रि के अवसर पर यहाँ
श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हो पूजा अर्चना
* झाँसी सभागार
पर १६१३ इस्वी में यह दुर्ग ओरछा के बुन्देल राजा
बीरसिंह जुदेव ने बनवाया था। २५ वर्षों तक बुंदेलों
ने यहाँ राज्य किया उसके बाद इस दुर्ग पर क्रमश
मुगलों, मराठों और अंग्रजों का अधिकार रहा।
* बारादरी
राजा गंगाधर राव (1838-53 ई.) द्वारा यह बारादरी अपने भाई के लिये निर्मित करवायी गयी थी, जिनकी नाटक एवं संगीतादि में बहुत रूचि थी। बारादरी एक चौकोर चबूतरे पर बनी है, जिसमें चारों ओर तीन
खुली मेहरावें हैं। बारादरी का मध्य भाग पुष्य तथा ज्यामितीय अलंकरणों से प्रचुर रूप से चित्रित था। बारादरी की छत एक लघु जलाशय के रूप में अयुक्त हुई जिससे फौव्वारों आदि के लिए जलापूर्ति होती थी।
खुली मेहरावें हैं। बारादरी का मध्य भाग पुष्य तथा ज्यामितीय अलंकरणों से प्रचुर रूप से चित्रित था। बारादरी की छत एक लघु जलाशय के रूप में अयुक्त हुई जिससे फौव्वारों आदि के लिए जलापूर्ति होती थी।
* sweet memory jhansi fort 22 janurary 2021













Comments
Post a Comment